अपराध

पनियरा में ईंट से कुंचकर 17 साल की लड़की की निर्मम हत्या, घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत‌ नरकटहां के रजही टोला निवासिनी सत्रह वर्षीया संजना प्रजापति पुत्री रामसनेही का शव घर से पचास मीटर दूर एक खेत में मिला। उसे बुरी तरह से ईंट से कूचकर उसकी हत्या की गई है। गुरुवार को सुबह शव देख कर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सीओ सदर आभा सिंह भी पहुंच कर जांच पड़ताल किया। चर्चाओ की माने तो पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नरकटहा के रजही टोला निवासी रामसनेही घर से थोड़ी ही दूर पर खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहा था। वह इस समय वहां पर दूसरा मकान बनवा रहा था। बुधवार की शाम को वहा मिट्टी गिरवा रहा था जो देर रात तक  मिट्टी गिरता रहा। बताया जा रहा है कि संजना वहां मिट्टी की ट्राली गिन रही थी। बताया गया की डेढ़ बजे रात तक मिट्टी गिराई गई। रामसनेही की दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन घर पर सोये थे। सुबह गांव के शिव खेत में पानी चलाने के लिए आये तो देखा की संजना का शव खेत में पड़ा है जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी।  प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : भतीजे के जन्म पर बाजार में पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार -पनियरा क्षेत्र के मुड़ीला बाजार की घटना